You are currently viewing अग्निपथ योजना क्या है?

अग्निपथ योजना क्या है?




TABLE OF CONTACT (toc) 

अग्निपथ योजना 2022

केंद्र सरकार ने तीनों सेनाओ मे भर्ती के लिए एक नया ‘अग्निपथ योजना’ जारी की हैं। जिसमे  ऑफिसर स्तर के  नीचे वाले स्तर के पद पर तीनों सेनाओ मे जैसे वायु सेना, जल सेना और थल सेना में भर्ती होने के लिए अब ‘अग्निपथ के योजना’ तहत भर्ती हो पायेंगी,जिन्हें ‘अग्निवीर’ के नाम से जाना जायेगा। इस योजना के तहत अग्निवीरों को सेना मे 4 साल देश का सेवा करने का मौका दिया जायेगा। इस योजना के तहत इस वर्ष 46 हजार अग्निवीरों की भर्ती का लक्ष्य रखा गया है। जल्द ही भर्ती की प्रक्रिया शुरु होने जा रही हैं, हर साल 2 बार लगभग 50,000 पद के लिए भर्ती निकली जायेगी ऐसा कहा जा रहा है। 

इस अग्निपथ योजना मे नया क्या हैं? 

  • इस योजना में अब 4 साल के सेना मे लिया जायेगा जिसमें 6 माह की ट्रेनिंग, 3 माह की छुट्टी जो आपको भर्ती के नियमो के अनुसार दिया जायेगा। 
  • थल सेना, वायु सेना और नौसेना मे अधिकारी रैंक के नीचे पद के लिए भर्ती होंगी। तीनों सेनाओं में एक अलग रैंक बनाई जाएगी। 
  • अग्निवीरों की वर्दी में एक अलग पहचान होंगी। 

अग्निवीरों को क्या 4 साल तक तक भर्ती लिया जायेगा? 

  • अग्निवीरों को 4 साल ही सेना मे रखे जायेंगे।अग्निपथ योजना के तहत 4 साल के बाद 75% अग्निवीरों को ड्यूट मुक्त कर दिया जायेगा हालांकि 25% अग्निवीरों के सेना मे बरकरार रखा जायेगा। 
  • 75% अग्निवीरों ड्यूट मुक्त कर दिये जायेंगे उन्हें निजी कंपनियों मे वरीयता दी जाएगी, 10% CRPF भर्ती में छुट दी  जायेगी जिसके तहत 3000-4000 सीट अग्निवीरों के लिए आरक्षित रहेगें, 5 वर्ष की आयु में छुट दी जायेगी। और भी कई तरह के मौके दिये जायेंगे। 

अग्निवीरों ड्यूट के दौरान कितना वेतन मिलेगा? 

पहले साल वेतन 30 हजार रु. माह, 4 साल बाद मिलेंगे 11.71 लाख रुपए वेतन नकद कटौती योगदान, नीचे विवरण दी गई है। 

पहला साल

  •  वेतन : 30,000
  • नगद : 21,000
  •  कटौती : 9,000
  •  योगदान : 9,000

दूसरा साल 

  • वेतन: 33,000 
  • नगद : 23,100 
  • कटौती : 9,900 
  • योगदान : 9,900

तीसरा साल 

  •  वेतन : 36,000
  • नगद : 25,580 
  • कटौती :10,950 
  • योगदान :10,950 

चौथा साल 

  • वेतन : 40,000 
  • नगद :28,000 
  • कटौती :12,000
  • योगदान : 12,000
कटने वाला पैसा कॉर्प्स फंड में जमा होगा। उतनी ही राशि सरकार भी जमा करेगी। इस तरह 11.71 लाख रु. ब्याज सहित मिलेंगे। जो आपको रिटायरमेंट की तरह दी जायेगी। 

Prem Kumar

My name is Prem, and I have 3.5+ years of experience in writing government job updates, recruitment notifications, exam results, admit cards, answer keys, and education news. Through Result Junction, I aim to provide candidates with clear, useful, and reliable information based on official notifications and websites.

Leave a Reply